Hindi NewsInternationalPutin Talks Iran President: Stop War, Ease Tension | Iran Israel Warओमान के सलालाह पोर्ट में तेल स्टोरेज पर ड्रोन अटैक: टैंकों में लगी आग; सुल्तान ने ईरानी राष्ट्रपति को फोन कर नाराजगी जताईतेल अवीव/तेहरान 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकओमान के दक्षिणी शहर सलालाह के पोर्ट पर तेल स्टोरेज टैंकों पर ड्रोन हमला हुआ है।ओमानी सरकारी मीडिया के मुताबिक ड्रोन हमले के बाद पोर्ट के फ्यूल स्टोरेज टैंकों में आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं है। समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने बताया कि इस घटना में पोर्ट पर मौजूद किसी व्यापारी जहाज को नुकसान नहीं हुआ।घटना के बाद ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से फोन पर बात की और ओमानी क्षेत्र पर हो रहे हमलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ओमान अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…इजराइल ने मंगलवार रात लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरान समर्थक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया।अमेरिका ने मंगलवार को फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हमला किया।अमेरिका ने सोमवार को ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का वीडियो शेयर किया।बहरीन की राजधानी मनामा में 10 मार्च को ईरानी ड्रोन हमले में इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।अमेरिकी नेवी का EA-18G ग्राउलर विमान एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन के डेक से उड़ान भरते हुए।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. अपडेट्स 12:55 AM 12 मार्च 2026कॉपी लिंक ईरान के राष्ट्रपति ने बातचीत पर लौटने का संकेत दिया ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने रूस और पाकिस्तान के नेताओं से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि ईरान बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो सकता है। हालांकि ईरान ने इसके लिए तीन शर्तें रखी हैं। इनमें ईरान के सॉवरेन अधिकार, नुकसान का मुआवजा और भविष्य में ऐसे हमले न होने की गारंटी। ईरान अब दूसरी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहा है। 12:26 AM 12 मार्च 2026कॉपी लिंक दक्षिण लेबनान में इजराइली हमले में 8 लोगों की मौत लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के हमले में बालबेक जिले के शाअत कस्बे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। हमले में 3 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमलों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिज्बुल्लाह का इजराइल पर रॉकेट हमला हिज्बुल्लाह ने कहा है कि उसने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे हैं। संगठन का कहना है कि यह हमला लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब में किया गया। अमियाद और सैमसन सैन्य अड्डों के साथ-साथ इजराइली सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय और सफद के पास ऐन जैतिम अड्डे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा हाइफा शहर में नौसैनिक अड्डे और कार्मेल वायुसेना अड्डे पर भी मिसाइलें दागी गईं। 11:34 PM 11 मार्च 2026कॉपी लिंक एअर इंडिया समूह गुरुवार को मिडिल ईस्ट के लिए 58 उड़ानें चलाएगा एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार को मिडिल ईस्ट के लिए और वहां से कुल 58 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें रूटीन और स्पेशल दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं। मुंबई और कोझिकोड से सऊदी अरब के रियाद के लिए विशेष उड़ानें भी चलाई जाएंगी, जबकि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए करीब 40 अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई जाएंगी। एयरलाइनों ने यात्रियों को सलाह दी है कि जिनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं, वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। 11:00 PM 11 मार्च 2026कॉपी लिंक कतर पर ईरान का मिसाइल हमला, 9 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं ईरान ने कतर की ओर 9 बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन दागे हैं। कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने 8 मिसाइलों और सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि एक मिसाइल निर्जन इलाके में गिर गई, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। कतर से 500 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत लौटे कतर में बढ़ते तनाव के बीच 500 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकालकर भारत भेजा गया है। ये लोग कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और अन्य शहरों में पहुंचे। कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों को सावधान रहने और किसी संदिग्ध चीज या मलबे के पास न जाने की सलाह दी है। दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। लेबनान से 177 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौटे बेरूत स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार लेबनान से 177 भारतीय नागरिकों का पहला समूह विशेष विमान से नई दिल्ली भेजा गया। यह उड़ान उनके नियोक्ता द्वारा आयोजित की गई थी। इस दौरान नूर रहमान शेख ने बेरूत–रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों को विदा किया। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह लेबनान में मौजूद भारतीय नागरिकों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। 10:16 PM 11 मार्च 2026कॉपी लिंक ट्रम्प बोले- पेट्रोल सस्ता करने रिजर्व तेल का इस्तेमाल करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि अमेरिका सरकार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल जारी करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े युद्ध के कारण तेल की कीमतें बढ़ी हैं, इसलिए रिजर्व का कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रम्प ने बताया कि इससे पेट्रोल की कीमतें कम होंगी और बाद में इस रिजर्व को फिर से भर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितनी मात्रा में तेल जारी किया जाएगा। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना ट्रम्प
Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 02:53 UTC