Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonk2nd Topper Manmohan Named Kirawal, The Son Of The Teachers' Family, Vikas Got 9th RankRAS 2018 में टॉप 10 में टोंक के दो युवा: 2nd Topper मनमोहन ने किया किरावल का नाम, शिक्षकों के परिवार के बेटे विकास को मिली 9वीं रैंकटोंक 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकRAS 2018 में दूसरी रैंक पाने वाले मनमोहन शर्मा व 9वीं रैंक पाने वाले विकास प्रजापत। दोनों टोंक के हैं।आरपीएससी की ओर से जारी 2018 के आर ए एस के फाइनल रिजल्ट में टॉप टेन में जिले के दो होनहार युवकों ने भी जगह बनाई है। इनमें टोंक जिले के मूलत किरावल के रहने वाले मनमोहन शर्मा ने स्टेट में दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं मूलत पीपलू तहसील सिसोला के रहने वाले विकास प्रजापत को नवीं रैंक मिली है। विकास मौजूदा समय में टोंक की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। दोनों ने घर, परिवार, समाज और जिले का गौरव बढ़ाया है।जयपुर में उद्योग निरीक्षक हैं विकास आरएएस परीक्षा परिणाम में 9वीं रैंक हासिल करने वाले विकास प्रजापत अभी उद्योग विभाग जयपुर में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे तीन भाई - बहनो में सबसे बड़े हैं। दो बहनों में से एक बहन टीचर हैं। छोटी बहन कॉलेज में प्रथम वर्ष की स्टूडेंट हैं । विकास के पिता किशन लाल कुमार घाड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं। ताऊ भंवरलाल कुम्हार दूनी के सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। वहीं चाचा अहमदपुरा चौकी के स्कूल में वरिष्ठ अध्यापक है। 26 वर्षीय विकास को आरएएस बनने की प्रेरणा उनके ताऊ से मिली। विकास का इस सेवा में रहकर निष्पक्ष रूप से लोगों की सेवा करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना लक्ष्य है। शिक्षकों के परिवार का बेटा अब प्रशासनिक अफसर बन गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 21:33 UTC