Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का शनिवार से आगाज हुआ। IPL 2026 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया।202 रन के टारगेट को आरसीबी ने 16 ओवर में चेज कर लिया और 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन जड। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली।यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में हुई। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 38 गेंदों पर 80 रन की कूटे। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। जैकब डफी और अनिकेत वर्मा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।जड़ेस्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का शनिवार से आगाज हुआ। IPL 2026 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) से हुआ।28 Mar 2026 11:06:40 PM RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु ने जीता पहला मैच आरसीबी ने जहां पिछला सीजन खत्म किया था, वहीं से 19वें सीजन की शुरुआत की। आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। विराट कोहली 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन कूटे।28 Mar 2026 10:58:39 PM RCB vs SRH LIVE Score: विराट का अर्धशतक विराट कोहली ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। वह अब तक 2 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। आरसीबी की जीत अब तय नजर आ रही है।28 Mar 2026 10:45:38 PM RCB vs SRH LIVE Score: 2 गेंद पर लगे 2 झटके आरसीबी का तीसरा विकेट गिर गया है। रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 12 गेंदों पर 31 रन कूटकर मैच को आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड पेन ने रजत का विकेट चटकाया। अगली गेंद पर ही पेन ने जितेश शर्मा को जयदेव उनादकट के हाथों कैच आउट कराया। जितेश का खाता तक नहीं खुला। अब टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए आए हैं।28 Mar 2026 10:30:47 PM RCB vs SRH LIVE Score: 10 ओवर का खेल समाप्त 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। विराट कोहली 23 गेंदों पर 68 और रजत पाटीदार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगले 10 ओवर में टीम को जीत के लिए 76 रन बनाने हैं।28 Mar 2026 10:24:52 PM RCB vs SRH LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल आउट देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी का अंत हो गया है। हर्ष दुबे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने पडिक्कल का कैच लिया। देवदत्त ने 26 गेंदों पर 61 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 सिक्स निकले। अब कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर आए हैं।28 Mar 2026 10:20:29 PM RCB vs SRH LIVE Score: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान वह 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। 8 ओवर के बार आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन हो गया है।28 Mar 2026 10:10:09 PM RCB vs SRH LIVE Score: 6 ओवर का खेल समाप्त पावरप्ले समाप्त हो गया है। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। देवदत्त पडिक्कल 41 और विराट कोहली 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम केा अगले 14 ओवर में जीत के लिए 126 रन चाहिए।28 Mar 2026 9:48:11 PM RCB vs SRH LIVE Score: आरसीबी को लगा पहला झटका 202 रन चेज करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जयदेव उनादकट ने फिल सॉल्ट को वापस भेज दिया। फिल ने 7 गेंदों पर 8 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने यह कैच लिया। अब देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आए हैं।28 Mar 2026 9:42:28 PM RCB vs SRH LIVE Score: विराट कोहली और फिल सॉल्ट मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने हैं। विराट कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी मैदान में आ चुकी है। दोनों की नजर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने पर है। हैदराबाद की ओर से नीतीश कुमार रेड्डभ् पहला ओवर कर रहे हैं।28 Mar 2026 9:27:15 PM RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु को जीत के लिए चाहिए 202 रन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 202 रन बनाने हैं। हैदराबाद की ओर से कप्तान ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन जड़ दिए। जैकब डफी और अनिकेत वर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए।28 Mar 2026 9:23:55 PM RCB vs SRH LIVE Score: तूफानी पारी खेलकर आउट हुए अनिकेत सनराइजर्स हैदराबाद का 9वां विकेट गिर गया है। लोअर ऑर्डर में आए अनिकेत वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और 18 गेंदों पर 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर विराट कोहली ने अनिकेत का कैच लिया। हालांकि, जब अनिकेत 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब विराट कोहली ने अनिकेत का आसान कैच छोड़ा था।28 Mar 2026 9:13:27 PM RCB vs SRH LIVE Score: हर्षल पटेल आउट सनराइजर्स हैदराबाद को 8वां झटका लग गया है। हर्षल पटेल 18वें ओवर में कैच आउट हुए। पटेल का खाता नहीं खुला। रोमारिया शेफर्ड ने दूसरी सफलता प्राप्त की।28 Mar 2026 9:09:23 PM RCB vs SRH LI
Source: Dainik Jagran March 28, 2026 17:02 UTC