REET 2021: कोरोना काल में विधवा हुई महिला उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार ने दिया रीट अप्लीकेशन स्टेटस बदलने का मौकाREET 2021 राजस्थान सरकार ने राजस्थान इलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स यानि रीट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुकी ऐसी महिला उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन में का मौका दिया है जो कि कोरोना महामारी काल में विधवा हो गईं।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। REET 2021: राजस्थान सरकार ने राजस्थान इलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स यानि रीट 2021 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुकी ऐसी महिला उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन में का मौका दिया है जो कि कोरोना काल में विधवा हो गईं। रीट 2021 को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा मंगलवार, 6 जुलाई 2021 को जारी नोटिस के अनुसार कोरोना काल में विधवा हो गई महिला अभ्यर्थी अपने रीट 2021 परीक्षा आवेदन में विधवा श्रेणी का संशोधन करने अवसर दिया गया है। साथ ही, बोर्ड के नोटिस के अनुसार इन उम्मीदावरों से अपने अप्लीकेशन स्टेट में संशोधन के लिए किसी भी प्रकार शुल्क न लिये जाने की घोषणा की गयी है।आज, 7 से 12 जुलाई तक संशोधन का मौकाआरबीएसई द्वारा मंगलवार को जारी रीट 2021 नोटिस के अनुसार महिला उम्मीदवार अपने विधवा श्रेणी के लिए पहले से सबमिट किये गये आवेदन में संशोधन आज, 7 जुलाई से कर पाएंगे। हालांकि, इन उम्मीदवारों के पास रीट 2021 अप्लीकेशन करेक्शन के लिए 12 जुलाई 2021 तक का समय होगा।इन स्टेप में करे अप्लीकेशन में करेक्शनउम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन में करने के लिए आरबीएसई की वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपब्ध कराये गये लिंक से सीधे रीट 2021 परीक्षा पोर्टल, reetbser21.com पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर दिये गये सम्बन्धित अप्लीकेशन करेक्शन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद महिला उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन वांछित संशोधन कर पाएंगी।इस लिंक से करें अप्लीकेशन में करेक्शननोटिस यहां देखें26 सितंबर को होनी है रीट 2021 परीक्षाइससे पहले राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार, 16 जून 2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से आरबीएसई रीट 2021 परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किये जाने की घोषणा की थी। इससे पहले परीक्षा 20 जून को आयोजित होनी थी लेकिन बाद में इसे महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 07, 2021 07:07 UTC