Hindi NewsLocalRajasthanJaipurRajasthan Police Service; Ashok Gehlot Government Decided To Increase 130 Posts In RPS CadreRPS कैडर में 130 पद बढ़ाए: राजस्थान पुलिस सेवा कैडर में पदों की संख्या 867 से बढ़ाकर 997 की, पुलिस अफसरों को अब प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगेजयपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीरराज्य सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) कैडर में 130 पद बढ़ाने का फैसला किया है। 867 से बढ़ाकर पदों की संख्या 997 करने का फैसला किया गया है। आरपीएस कैडर में पद बढ़ाने के गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है। इसमें कैडर के आखिरी बार निर्धारण के बाद बनाए और समाप्त किए अलग अलग पे स्केल के पदों को शामिल किया गया है। गृह विभाग के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव तैयार कर सीएम को भेजा था।गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान पुलिस सेवा के कैडर में हायर सुपर टाइम स्केल के दो पद, सुपर टाइम स्केल के 137, चयनित वेतनमान सलेक्शन स्केल के 111, वरिष्ठ वेतनमान सीनियर स्केल के 140 और साधारण वेतन के 607 पद होंगे। आरपीएस कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी। आरपीएस कैडर में पद बढ़ाने से अब पुलिस अफसरों को प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। साथ ही, पुलिस में फील्ड सुपरविजन सहित कई कामों में अफसरों की कमी दूर होगी।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 14:31 UTC