Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया।विजयी रथ पर सवार रहने पर दोनों टीमों की नजर।202 रन के टारगेट को राजस्थान रॉयल्स ने 18वें ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 26 गेंदों पर 78 रन जड़ दिए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक (81*) लगाया। राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं आरसीबी ने इस सीरीज पहली बार हार का मुंह देखा है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रनों को योगदान दिया। जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।11 Apr 2026 12:09:47 AM RR vs RCB Live: राजस्थान की चौथी जीत राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर जीत का चौका लगाया है। वहीं आरसीबी ने इस सीजन पहली बार हार का स्वाद चखा है। राजस्थाान की ओर से वैभव सूर्यवंशी के बाद ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक लगाया। जुरेल 41 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे। रवींद जडेजा ने 25 गेंदों पर 24* रन की पारी खेली।10 Apr 2026 11:39:50 PM RR vs RCB Live: ध्रुव जुरेल ने ठोकी फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 25 गेंदों पर यह फिफ्टी पूरी की। इस दौरा ध्रुव ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इससे पहले गुजरात टाइटंस के विरुद्ध ध्रुव ने 75 रन ठोके थे।10 Apr 2026 11:25:47 PM RR vs RCB Live: कप्तान रियान पराग सस्ते में आउट वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को किसी की नजर लग गई है। हेटमायर के बाद 10 वें ओवर में कप्तान रियान पराग अपना विकेट गंवा बैठे। जोश हेजलवुड की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने रियान का कैच लिया। राजस्थान के कप्तान ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। टीम को अगली 60 गेंदों पर जीत के लिए 65 रन बनाने हैं।10 Apr 2026 11:15:02 PM RR vs RCB Live: वैभव सूर्यवंशी और हेटमायर आउट वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत हो गया है। छक्कों में डील कर रहे वैभव एक और बाउंड्री लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। इस दौरान वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर विराट कोहली ने वैभव का कैच लिया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर वैभव आउट हुए और अगली ही गेंद पर क्रुणाल ने शिमरोन हेटमायर का शिकार किया। हेटमायर का खाता तक नहीं खुला।10 Apr 2026 10:56:19 PM RR vs RCB Live: वैभव सूर्यवंशी ने ठोकी फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी है। इस दौरान वह 7 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। वैभव की इस सीजन यह दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी।10 Apr 2026 10:54:01 PM RR vs RCB Live: राजस्थान का पहला विकेट गिरा 202 रन चेज करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेजलवुड ने यशस्वी जायसवाल को वापस भेज दिया। जितेश शर्मा ने यशस्वी का कैच लिया। उन्होंने 2 छक्कों की मदद से 8 गेंदों पर 13 रन बनाए। अब विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल मैदान पर आ चुके हैं।10 Apr 2026 10:39:57 PM RR vs RCB Live: राजस्थान की सलामी जोड़ी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मुकाबला जीतना है तो 20 ओवर में 202 रन बनाने होंगे। यशस्वी जायसवाल और इम्पैक्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ चुके हैं।10 Apr 2026 10:21:24 PM RR vs RCB Live: राजस्थान को बनाने होंगे 202 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 29 और भुवनेश्वर कुमार 09 रन बनाकर नाबाद रहे। अब अगर राजस्थान को जीत का चौका लगाना है तो उन्हें 202 रन बनाने होंगे।10 Apr 2026 10:20:19 PM RR vs RCB Live: रजत पाटीदार आउट आरसीबी की आखिरी उम्मीद रजत पाटीदार अब कैच आउट हो गए हैं। संदीप शर्मा ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रजत ने 40 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। अब भुवनेश्वर कुमार मैदान पर आए हैं।10 Apr 2026 9:59:22 PM RR vs RCB Live: रजत पाटीदार की फिफ्टी विकेट के पतझड़ के बीच आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 35 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। अपनी पारी में कप्तान रजत 4 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन है।10 Apr 2026 9:53:02 PM RR vs RCB Live: रवींद्र जडेजा ने चकाया विकेट 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने रोमारियो शेफर्ड का शिकार किया। ब्रजेश शर्मा ने शेफर्ड का कैच लिया। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 22 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का भी ठोका। अब इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर मैदान पर आए हैं।10 Apr 2026 9:39:33 PM RR vs RCB Live: टिम डेविड आउट टिम डेविड के रूप में आरसीबी को छठा झटका लगा। ब्रजेश शर्मा ने दूसरा विकेट अपने नाम किया। टिम ने 9 गेंदों का सामना किय
Source: Dainik Jagran April 10, 2026 16:58 UTC