Rahul Gandhi: राहुल ने न्यूयार्क में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- पीएम मोदी और RSS हमेशा पीछे की बात करते है - News Summed Up

Rahul Gandhi: राहुल ने न्यूयार्क में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- पीएम मोदी और RSS हमेशा पीछे की बात करते है


इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर है, इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने न्यूयार्क में भारतीय समुदाय के लोगां को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारत में दो तरह की विचारधाराएं चल रही है। एक महात्मा गांधी की और दूसरी नाथूराम गोडसे की।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा की हम महात्मा गांधी की विचारधार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़ाई की, जो उस समय अमेरिका से भी बड़ी ताकत थे। आप लोग गांधी, आंबेडकर, पटेल, नेहरू के कदमों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा की पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस के साथ एक ही मुश्किल है और वो ये की वो हमेशा भूतकाल की बातें करते हैं।हमेशा किसी दूसरे पर आरोप लगाने की सोचते हैं। बीजेपी और आरएसएस के पास भविष्य देखने की क्षमता नहीं है। उनसे कुछ भी पूछो वो पीछे की ओर देखते हैं। उन्होंने कहा की भाजपा से आप ओडिशा रेल हादसे पर सवाल पूछो तो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ऐसा काम किया था, इसलिए यह हादसा हुआ।pc- jagran.com.


Source: Dainik Jagran June 05, 2023 02:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */