Rahul Gandhi Rider Look में बाइक से लद्दाख की पैंगोंग झील पहुंचे, शेयर की तस्वीरेंRahul Gandhi Rider Look: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख दौरे पर गए हुए हैं। राहुल गांधी ने लेह में फुटबॉल मैच और लद्दाख के स्थानीय युवाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आज राहुल गांधी ने लद्दाख की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल गांधी राइडर लुक में नज़र आ रहे हैं। वह लद्दाख से पांगोंग त्सो लेक बाइक से पहुंचे। राहुल गांधी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि पैंगोग त्सो जाने के रास्ते में। मेरे पिता कहते थे, ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।Read More- Nag Panchami 2023: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसानराहुल गांधी पहुंचे लद्दाख, राइडर लुक में आए नज़रराहुल गांधी लद्दाख दौरे पर हैं। यह दौरा काफी अहम् माना जा रहा है। क्योंकि लद्दाख को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। INDIA गठबंधन बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। राहुल गांधी राइडर लुक में दिखे। KTM बाइक और स्पोर्ट्स हेलमेट में राहुल लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आ रहे है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।Read More- Rajiv Gandhi Birthday Special 2023: जानें भारत रत्न राजीव गांधी के बारे में खास बातें
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 18:23 UTC