उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में ऐसे ही गर्मी बढ़ेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री से बढ़ते हुए 3 मार्च को होली के पहले 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा. यही वजह है कि फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ा है. दक्षिण भारत में बारिश के अनुमानअंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. कर्नाटक और तेलंगाना में 26 फरवरी को बारिश के आसार है.
Source: NDTV February 26, 2026 08:27 UTC