Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत चुनावों की रणभेरी बजने से पहले ही गांवों की चौपालों पर चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. यहां एक दावेदार ने सरपंच की कुर्सी के बदले विकास का ऐसा 'बंपर ऑफर' दिया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. नेहरा का कहना है कि अगर गांव के लोग उन्हें सर्वसम्मति से यानी निर्विरोध सरपंच चुनते हैं, तो वे अपनी जेब से गांव की गोशाला के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दान करेंगे. चुनाव के फिजूल खर्च से अच्छा, गांव का कायाकल्पअक्सर देखा जाता है कि पंचायत चुनावों में उम्मीदवार शराब, दावतों और प्रचार में पानी की तरह पैसा बहाते हैं. सोहन नेहरा का तर्क है कि चुनाव लड़ने और गुटबाजी में लाखों-करोड़ों बर्बाद करने से बेहतर है कि वह पैसा सीधे गांव के नेक काम में लगे.
Source: NDTV March 01, 2026 13:33 UTC