कांग्रेस पार्टी ने कल शुक्रवार (6 मार्च) को विधानसभा सदन में चर्चा के दौरान इस बिल का पुरजोर विरोध किया था. बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन- एमडी चोपदारकांग्रेस ने डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर आंदोलन चलाने और अदालत में चुनौती देने की जिम्मेदारी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को सौंपी है. राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर डिस्टर्ब एरिया बिल के खिलाफ पार्टी के आगे की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अभी यह तय नहीं है कि इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी या फिर सीधे सुप्रीम कोर्ट में है. कहा जा सकता है कि डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर छिड़ा सियासी घमासान फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है.
Source: NDTV March 07, 2026 15:33 UTC