Rajasthan: SMS अस्पताल का लोड कम करने को तैयार भजनलाल सरकार, मुख्य सचिव ने RUHS में खुद संभाला मोर्चा - News Summed Up

Rajasthan: SMS अस्पताल का लोड कम करने को तैयार भजनलाल सरकार, मुख्य सचिव ने RUHS में खुद संभाला मोर्चा


डिजिटल होगा रिम्स, खत्म होगी लंबी कतारेंदौरे के दौरान एक खास बात निकलकर आई कि रिम्स को पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली पर विकसित किया जाएगा. मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सिस्टम ऐसा हो जिससे मरीजों को पंजीकरण और इलाज के लिए भटकना न पड़े. उन्होंने एम्स और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और रिम्स के नियमों को जल्द अधिसूचित करने के निर्देश दिए. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हालिया सुधारों के बाद मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब सरकार का अगला कदम आरयूएचएस को एक ऐसे शोध और चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जो पूरे उत्तर भारत के लिए नजीर बने.


Source: NDTV April 03, 2026 14:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */