Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल, कहीं गिरे ओले तो कहीं बारिश ने भिगोया, 5 जिलों में येलो अलर्ट - News Summed Up

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ा खेल, कहीं गिरे ओले तो कहीं बारिश ने भिगोया, 5 जिलों में येलो अलर्ट


Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के लोगों को रविवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह हल्की बारिश हुई. अलवर रहा सबसे ठंडाविभाग ने बताया कि अजमेर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमानमौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, जयपुर में 14.0 डिग्री, पिलानी में 11.5 डिग्री, सीकर में 12.2 डिग्री, कोटा में 15.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 14.3 डिग्री, माउंट आबू में 11.2 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, चूरू में 11.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.7 डिग्री, अंता बारां में 13.6 डूंगरपुर में 11.9, जालौर में 13.9 डिग्री, सिरोही में 10.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.9 डिग्री, करौली में 12.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 5 जिलों में येलो अलर्टमौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आगामी तीन घंटे के अंदर राज्य के 5 जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है. इसके बाद 6 से 7 फरवरी, 9 से 10 फरवरी और 11 से 15 फरवरी के बीच भी अलग-अलग चरणों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे.


Source: NDTV February 02, 2026 03:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */