Rajasthan Weather Update: 11 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 17 से ज्यादा जिलों के लिए है ये आंधी-बारिश का अलर्ट - News Summed Up

Rajasthan Weather Update: 11 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 17 से ज्यादा जिलों के लिए है ये आंधी-बारिश का अलर्ट


इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इसके कारण बारिश का दौर शुरू हुआ है। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे लगने लगा है जैसे सर्दी के मौसम की फिर से वापसी हो गई है। राजधानी जयपुर में देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। यहां कई स्थानों पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के बीस 17 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम में बढ़ गई ठंडकप्रदेश में गुरुवार को बारिश और ओले गिरने से 11 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में ठंडक बढ़ गई। लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, कई इलाकों में फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज जयपुर में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 36.4 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्डराजस्थान में अब अधिकतम तामपान 40 डिग्री से नीचे आ चुका है। विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में माउंट आबू में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के कारण लोगों को कई प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसमी बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है।PC: zeenews.indiaअपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें


Source: Navbharat Times March 20, 2026 02:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */