वहीं रणबीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में पिछले दिनों रवि दुबे की वाइफ सरगुन मेहता ने बताया था कि उन्हें पति के फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में नहीं पता था. उन्होंने कहा, "हम घर पर काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करते. मुझे नहीं पता तुम किस बारे में बात कर रहे हो- हमें एक-दूसरे को बताने की इजाजत नहीं है, इसलिए मुझे मत बताओ.' फिर मैंने कहीं इसके बारे में पढ़ा, और सोचा, 'उसने मुझे बताया भी नहीं, इसलिए मैं पूछ भी नहीं सकती!'" इस पर रवि दुबे हंसते हुए कहते हैं, "वह भी मेरे बारे में नहीं, रणबीर कपूर के बारे में."
Source: NDTV April 02, 2026 05:38 UTC