Sushant Singh Rajput News: सुशांत को न्याय दिलाने के लिए रामदेव ने किया यज्ञ, कहा- 'दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी'नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput News: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से अधिक हो गया है। अब भी लोग उन्हें नहीं भुल पाए हैं। लोग लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लोग अपने फेवरेट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। ना सिर्फ आम लोग बल्कि, बॉलीवुड सेलेब्स और नेता भी शामिल हो गए हैं। इस फेहरिस्त में अब योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने सुशांत के लिए प्रार्थना की और न्याय के लिए यज्ञ भी किया।इस बात की जानकारी खुद रामदेव ने ट्वीट करके दिया। उन्होंने अपने ऑफ़िशियस ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में रामदेव पंतजलि योगपीठ में यज्ञ करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने सुशांत के परिजनों से बात की,उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी,हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं। सुशांत राजपूत और उनके परिजनों को न्याय मिले।'रामदेव के अलावा कई ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स ने शनिवार को सुशांत के लिए प्रार्थना की। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें परिवार सुशांत के लिए प्रार्थना कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस अंकिता लोखडें ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए बताया कि वह भी प्रार्थना में शामिल हुईं। इसके अलावा कृति सनोन और एकता कपूर ने भी दिवंगत एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।इसे भी पढ़िए- Mahendra Singh Dhoni Retirement: धोनी के रिटायरमेंट पर बोले बॉलीवुड सेलेब्स- 'थैंक्यू माही'आपको बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। हालांकि, लगातार मांग और सुशांत के पिता के केस दर्ज कराने के बाद केस सीबीआई को सौंप जाने की ख़बर सामने आई थी। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, फैंस लगातार सोशल मीडिया न्याय की मांग करते रहते हैं।Posted By: Rajat Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 16, 2020 03:26 UTC