पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भिवानी में पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों को अंधेरे में रखकर काम करने वाले व्यक्ति नहीं है। उन्होंने राज्य के अधिकत्तर जिलों में अपने कार्यकर्ताओं स. पूर्व मंत्री ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय दलों का है। पश्चिम बंगाल और भविष्य में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जिसके बाद ही वे तय करेंगे कि उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी।भिवानी में पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।बोले- वोट बेचने और खरीदने वाले दोनों दोषीरणजीत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिस प्रकार से विधायकों का आचरण रहा, वह निंदनीय है। जनता उन्हें अपने विश्वास के साथ जिताती है। विधायक ऐसे बिकने लग जाएं तो राजनीति कमजोर होनी तय है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में खरीदने और बेचने वाले दोनों ही बराबर के दोषी हैं।हरियाणा की मंडियों में किसानों के लिए बायोमैट्रिक तथा ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करके मंडियों में किसानों को प्रवेश दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत देश में इस प्रकार से एकदम से नियमों को लेकर लोग जागरूक नहीं है। इनको चरणबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए।पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व बिजली मंत्री।बोले- वॉर से दुनिया का बड़ा नुकसान होगावैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह युद्ध अगले 15 दिन और चलता है तो दुनिया को इसका बड़ा आर्थिक नुकसान भुगतना होगा। जिसकी भरपाई होने में वर्षों लगेंगे। विभिन्न रिफाइनरी व ऑयल डिपो का स्टॉक खत्म हो रहा है। जिसके चलते आने वाले समय में इंधन के दामों में बढ़ोत्तरी होगी।इसका असर रोजमर्रा की वस्तुएं दाल, चीनी, कपड़ा, जूता, टुथपेस्ट इत्यादि सभी चीजों पर पड़ेगा। देश व दुनिया की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से होर्मुज रास्ते से गुजरने पर पहले 40 हजार डॉलर का इंश्योरेंस होता था, वह बढ़कर 2 लाख डॉलर तक पहुंच जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 13:40 UTC