Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा! - News Summed Up

Realme 16 5G 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, अच्छी सेल्फी के लिए बैक में लगा है शीशा!


Realme ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 50MP Portrait Master कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस स्लिम डिजाइन में दमदार बैटरी बैकअप देने पर फोकस करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है और यह Realme UI 7.0 (Android 16) पर चलता है।कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Realme 16 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 36,999 रुपये में आता है। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं और इसकी शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी। फोन को Air White और Air Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है। इसके साथ 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहने की उम्मीद है।कैमरा सेटअप में फोन के फ्रंट और रियर दोनों में 50MP सेंसर दिए गए हैं, साथ ही रियर में एक 2MP सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जो फोटो क्लिक करते समय फ्रेमिंग में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का दावा करते हैं।परफॉर्मेंस के लिए Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें दिया गया Flux Engine लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करेगा।बड़ी बैटरी के बावजूद Realme 16 5G 8.1mm पतला और 183 ग्राम वजनी है। साथ ही यह IP69 रेटेड बिल्ड के साथ आता है, जो कंपनी के मुताबिक, इसे धूल और पानी से बचाव देता है। फोन में सभी बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें Bluetooth 5.3, 5G, 4G LTE, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C port और Wi-Fi 6 शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


Source: NDTV April 02, 2026 10:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */