Oppo A53 2020 इस स्मार्टफोन को ओप्पो मिडरेंज सेगमेंट में 15 हजार रुपये के आसपास कीमत पर ला सकता है और 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन में होल-पंच डिस्प्ले के अलावा ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिल सकता है। इसका प्राइमरी और फ्रंट कैमरा दोनों 16 मेगापिक्सल हो सकते हैं। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।Motorola Phone स्मार्टफोन ब्रैंड मोटोरोला की ओर से भी अगले सप्ताह एक फोन लॉन्च किया जाएगा और इसे फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Moto E7 Plus हो सकता है, जिससे जुड़े लीक्स बीते दिनों सामने आए थे। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिल सकता है।Redmi 9 रेडमी सीरीज के इस डिवाइस का यूजर्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और इसे 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस बजट फोन को ड्यूल रियर कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन मलेशिया में लॉन्च Redmi 9C का ट्वीक्ड वर्जन होगा। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी 10W चार्जिंग सपॉर्ट के साथ मिल सकती है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल हो सकता है।
Source: Navbharat Times August 23, 2020 04:25 UTC