Reliance Jio के इन धमाकेदार प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डेटा, दाम 500 रुपये से कम - News Summed Up

Reliance Jio के इन धमाकेदार प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डेटा, दाम 500 रुपये से कम


जियो के 500 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान नई दिल्ली रिलायंस जियो के पास 4,999 रुपये से लेकर 129 रुपये तक के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। कंपनी के पास अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों के हिसाब से कई कैटिगरी के प्लान मौजूद हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के किफायती रिचार्ज पैक के बारे में बताएंगे। रिलायंस जियो के इन रिचार्ज पैक में 444 रुपये, 249 रुपये, 401 रुपये, 349 रुपये, 249 रुपये, 399 रुपये, 149 रुपये और 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान शामिल हैं। आइये आपको इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।444 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक जियो के 444 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 112 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो टू जियो अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2 हजार मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।249 रुपये वाला रिचार्ज पैक जियो के 249 रुपये वाले इस प्लान की वैलिडिटा 28 दिन है। इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी कुल 56 जीबी डेटा का फायदा ग्राहक ले सकते हैं। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1 हजार मिनट्स मिलते हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी इस पैक में मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।जियो का 399 रुपये वाला रिचार्ज पैक जियो के 399 रुपये वाले इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में हर दिन 1.5 जीबी डेटा यानी कुल 84 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा के खत्म होने के बाद ग्राहक 64Kbps स्पीड से डेटा खर्च कर सकते हैं। वॉइस कॉलिंग के लिए जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कुल 2 हजार मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में मुफ्त ऑफर किया जाता है।जियो का 199 रुपये वाला रिचार्ज पैक जियो के 199 रुपये वाले इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। हर दिन इस रिचार्ज पैक में 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 42 जीबी डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1 हजार मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।149 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक जियो के 149 रुपये वाले इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 24 दिन है। इस पैक में 1 जीबी डेटा हर दिन के हिसाब से कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। ग्राहक हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलते हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।349 रुपये वाला जियो रिचार्ज पैक जियो के 349 रुपये वाले इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस पैक में हर दिन 3 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 84 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।


Source: Navbharat Times August 23, 2020 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */