वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्संग की आड़ में चल रहे धर्म परिवर्तन के खेल को रोकते हुए वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. छत्रपति शिवाजी कॉलोनी के एक बंद मकान के भीतर सत्संग की आड़ में दूसरे जिलों से आए लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही थी. 'जगह-जगह धर्म परिवर्तन चल रहा धर्मांतरण'हिंदू जागरण मंच के नेता ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि जगह-जगह धर्म परिवर्तन चल रहा था. उसी को लेकर हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में जाकर देखा तो काफी संख्या में बैठे लोगों की मौजूदगी में ईसाई धर्म के लोग धर्मांतरण करवा रहे थे. ऐसे में थाना सुनगढ़ी को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सत्संग को रुकवाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया.
Source: Dainik Jagran June 11, 2023 16:19 UTC