Rewa News : कार्यपालन यंत्री की कुर्सी के प्रभार में फिर हुआ बदलाव, हटेंगे शंकरलाल - News Summed Up

Rewa News : कार्यपालन यंत्री की कुर्सी के प्रभार में फिर हुआ बदलाव, हटेंगे शंकरलाल


रीवा। लोक निर्माण विभाग रीवा के कार्यपालन यंत्री की कुर्सी के प्रभार मामले में शासन स्तर से पुन: बदलाव किया गया है। पूर्व से उच्च पद के प्रभार में बैठे मनोज कुमार द्विवेदी (मूल पद सहायक यंत्री) प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सतना की नवीन पदस्थापना प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा के तौर पर की गई है। वल्लभ भवन भोपाल से तदाशय का आदेश 18 अगस्त 23 को जारी किया गया है। श्री द्विवेदी पूर्व में करीब दो माह तक अतिरिक्त प्रभार में प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीडल्यूडी रीवा रहे हैं, अब उनकी पदस्थापना ही कर दी गई है। ज्ञात हो कि प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. द्विवेदी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सतना को उनके दायित्वों के साथ-साथ कार्यपालन यंत्री PWD रीवा संभाग रीवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश 31 मार्च 23 को जारी किया गया था। लगभग दो महीने तक रीवा PWD का कार्यपालन यंत्री दप्र सतना से संचालित होता रहा। उसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रीवा में पदस्थ प्रभारी कार्यपालन यंत्री शंकरलाल अपनी गोटी फिट करने में सफल रहे और उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ पीडब्डी रीवा संभाग के कार्यपालन यंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। विभागीय प्रमुख अभियंता इंजी. सिंह सहित चार नाम हैं जिनकी पृथक-पृथक जिलों में पदस्थापना की गई है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज कुमार द्विवेदी को सतना से रीवा भेजा गया है जबकि बी.आर. सिंह सहायक यंत्री (भवन) लोक निर्माण विभाग सतना को प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग सतना के उच्च पद पर पदस्थापना कर उन्हें उपकृत किया गया है। हालांकि बी.आर. चर्चाओं पर यकीन करें तो प्रभारी कार्यपालन यंत्री शंकरलाल को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रीवा से भी हटाया जा सकता है। प्रभारी कार्यपालन यंत्री शंकरलाल को प्रभावित करने के पीछे विभागीय गुणा-गणित है या फिर राजनैतिक चाल, फिलहाल यह शोध का विषय है़?


Source: Dainik Bhaskar August 20, 2023 12:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */