Rewa News: सर्राफा व्यापारी के घर व दुकान में आयकर का छापा, जानिए क्या मिला - News Summed Up

Rewa News: सर्राफा व्यापारी के घर व दुकान में आयकर का छापा, जानिए क्या मिला


रीवा। शहर के सर्राफा व्यापारी दिलीप सोनी के फोर्ट रोड स्थित दुकान और अशोक नगर स्थित घर में छापा मारा है। गुरूवार को देर रात से प्रांरभ कार्रवाई देर शुक्रवार को पूरे दिन जारी रही है। इसके बाद आयकर विभाग की टीम अभिलेख को अपने साथ ले गई है। इस पूरी कार्रवाई से रीवा आयकर विभाग की टीम को दूर रखा गया है।इस कार्रवाई को आयकर जबलपुर की एंटीएवीजन टीम ने नेृतत्व किया हैै। इसमें कुछ सतना के अधिकारियों को शामिल रखा गया है। आयकर में कितनी चोरी मिली यह गणना के बाद पता चलेगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक इस छापे में आयकर विभाग को बड़ी संख्या में बेनामी कारोबार मिला है साथ खाते और नगद लेने देन के भी अभिलेख मिले है जिसकी गणना आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।बता दें कि सर्राफा व्यापारी की 70 लाख रूपए गायब हो गए थें । इस मामले ने सर्राफा व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी अरिवंद कुमार सोनी और मुकेश सोनी और चालक अंकित साकेत के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पूछतांछ की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर उनके पास से 62 लाख 20 हजार रूपए बरामद किए थे। यह मामला प्रकाश में आने के बाद इतनी बड़े नगद को लेकर आयकर विभाग की टीम सक्रिय होगी ।सर्राफा व्यापारी दिलीप सोनी के प्रस्तुत आयकर रिटर्न को देखने के बाद बड़ी आयकर चोरी के मामले को लेकर जबलपुर आयकर विभाग की टीम ने छापामारा है। गुरूवार की रात 8 बजे से प्रांरभ कार्रवाई शुक्रवार को देर रात तक जारी रही है। इसके बाद आयकर विभाग ने घर एवं दुकान दोनो से काफी नगद बेनामी लेनदेन मिलने के बाद अपने साथ अभिलेख ले गई है और इस आय को व्यापारी से अब जबाव तलब कर रही है। आयकर विभाग को इसमें एक करोड़ से अधिक की कर चोरी मिलने की संभावना है।व्यापारियों में मचा हड़कंमसर्राफा व्यापारी के घर और दुकान में छापा मारने की जानकारी लगते ही सर्राफा कारोबारी हड़कंम मच हुआ है। दरअसल रीवा में बड़ी संख्या में सोने का कारोबार अवैध तरीके से होता है अब आयकर के निशाने में आने के बाद उन्हें कार्रवाई का डर सताने लगी हैै।


Source: Dainik Bhaskar September 15, 2023 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */