Rhea Chakraborty की बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ हाथापाई? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप - News Summed Up

Rhea Chakraborty की बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ हाथापाई? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप


Rhea Chakraborty की बिल्डिंग के वॉचमैन के साथ हाथापाई? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोपनई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के कुछ लोगों पर उनकी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिया ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राम नाम का सिक्योरिटी गार्ड आपबीती सुना रहा है।रिया ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके लिखा- राम मेरी बिल्डिंग का वॉचमैन है। उसे चोट लगी है। उसे पीटा गया है। मीडिया के लोग मेरी बिल्डिंग के कम्पाउंड में घुस गये और सिक्योरिटी गार्ड और मेरे पिता को चोट पहुंचाई। क्या यह अपराध नहीं है? क्या कहीं कोई कानून नहीं है? क्या हम बर्बर बन चुके हैं? #justiceforram Will the concerned authorities kindly take notice .


Source: Dainik Jagran August 27, 2020 09:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */