Rhea Chakraborty के दावों को अंकिता लोखंडे ने किया खारिज, ट्विटर पर लिखा लंबा पोस्ट - News Summed Up

Rhea Chakraborty के दावों को अंकिता लोखंडे ने किया खारिज, ट्विटर पर लिखा लंबा पोस्ट


Rhea Chakraborty के दावों को अंकिता लोखंडे ने किया खारिज, ट्विटर पर लिखा लंबा पोस्टनई दिल्ली, जेएनएन। बालीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की क​थित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू दिया हैं। इस इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के निधन के बाद से अब तक खुद पर लगे आरोपों के साथ कई सवालों के जवाब दिए। ये वो सवाल थे जिसको लेकर अबतक लंबी बहस छिड़ी हुई थी। रिया, सुशांत के निधन के बाद पहली बार सामने आकर इस तरह खुलकर बोली हैं। उनके जवाबों के बाद सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मच गई है। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार सहित उनके दोस्तों और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को लेकर कई दवें किए। उनके इन्हीं दावों को अंकिता लोखंडे ने खारिज किया है। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पेास्ट के साथ रिया को कराया जवाब दिया है।अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करे हुए रिया के उनके साथ संपर्क में रहने, 2013 से सुशांत के डिप्रेशन आदि के बारे में सफाई दी है। अंकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रिलेशनशिप के शुरू होने से लेकर 23 फरवरी, 2016 तक, मैं और सुशांत जब तक साथ थे उन्हें किसी तरह का कोई डिप्रेशन नहीं था। सुशांत पूरी तरह से ठीक थे।'इसके बाद अंकिता ने आगे लिखा, 'मैंने कभी भी ये नहीं बोला कि ब्रेकअप के बाद हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। हकीकत तो ये है कि, मैंने कहा था कि फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान सुशांत ने मेरी फिल्म के एक पोस्टर पर कमेंट करते हुए मुझे बधाई दी थी। ये पोस्टर मैंने ​नहीं बल्कि मेरे दोस्ते ने शेयर किया था। मैंने सिर्फ इसका जवाब दिया था। मैं रिया के दावों को खारिज करती हूं कि मैंने और सुशांत ने फोन पर बात की थी।'अंकिता ने आगे लिखा, 'मैंने अभी तक के अपने इंटरव्यू मेंएक ही बात कही है कि सुशांत जबतक मेरे साथ थे वह ठीक थे वह किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थे। हम उसकी सफलता के साथ में सपने देखते थे और मैं प्रार्थना करती थी और वह सफल होता था। यही मैंने अभी तक कहा है।'इस तरह की कई बातें अंकिता लोखंडे ने अपने पोस्ट में लिखीं हैं। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से ही अंकिता हर पल उनकी फैमिली के साथ खड़ी नजर आई हैं।Posted By: Priti Kushwahaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 28, 2020 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */