Rhea Chakraborty Interview: जानें- सुशांत के पोस्टमार्टम के वक़्त मोर्चरी में क्यों गयी थीं रिया चक्रवर्ती, अब बताई वजहनई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती मोर्चरी गयी थीं। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर काफ़ी सवाल उठाये जा रहे थे। अब एक इंटरव्यू में रिया ने इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि वो मोर्चरी क्यों गयी थीं।इंडिया टुडे को दिये इंटरव्यू में रिया ने बताया कि वो कुछ सेकंड्स के लिए वहां गयी थीं और अपनी विज़िट के पीछे एक भावुक वजह भी बताई। रिया से पूछा जाता है कि वो मोर्चरी में कितनी देर रहीं? इस पर रिया बताती हैं कि 3-4 सेकंड के लिए ही वो वहां थीं। मुझे बाहर इंतज़ार करने के लिए कहा गया था। मेरे दोस्तों ने गुज़ारिश की थी कि एक बार बॉडी देखना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि एक बार पोस्टमार्टम ख़त्म हो जाएगा। बॉडी जब वैन की तरफ़ जाएगी, फ्यूनरल के लिए, तब आप देख सकते हैं। जब बॉडी वहां से निकली वैन में ले जाने के लिए तो 3 सेकंड के लिए देखी। सॉरी कहा, क्योंकि मैं सॉरी हूं। उन्होंने अपना जीवन खो दिया। और मैंने सम्मान देने के लिए उनके पैर छुए, जिसे कोई भी भारतीय समझ सकता है कि कोई किसी के पैर क्यों छूता है।बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ वक़्त पहले तक रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिव-इन में रहती थीं। रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था और 14 जून को उनकी डेड बॉडी उनके कमरे में मिली। शुरुआत में इसे सुसाइड माना गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह दम घुटना बतायी गयी।शुरुआती रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे और पिछले 6 महीनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मुंबई पुलिस ने इन्हीं लाइंस पर अपनी जांच शुरू की, मगर साथ में पेशेवर दुश्मनी का एंगल भी जारी रखा, क्योंकि ऐसी रिपोर्ट्स आयी थीं कि सुशांत को पिछले कुछ वक़्त में कई फ़िल्मों से निकाल दिया गया था, जिसकी चलते वो मानसिक रूप से काफ़ी परेशान थे।इस केस की जांच की दिशा तब बदली, जब सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया और उनके परिजनों समेत 6 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज़ करवायी।Posted By: Manoj Vashisthडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 27, 2020 12:17 UTC