Road will be built to connect Sohna Road directly with Sector-75 Greater Faridabad, will get relief from traffic jams - News Summed Up

Road will be built to connect Sohna Road directly with Sector-75 Greater Faridabad, will get relief from traffic jams


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadRoad Will Be Built To Connect Sohna Road Directly With Sector 75 Greater Faridabad, Will Get Relief From Traffic Jamsपरिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बोले: सोहना रोड को सीधे सेक्टर-75 ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनेगी रोड, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहतफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकफरीदाबाद। आर्य समाज भवन में पंजाबी सेवा समिति के कार्यालय, आर्य समाज भवन के जीर्णोद्धार व तैयार भवन का उद्घाटन किया।हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि सोहना रोड को गुड़गांव नहर के साथ-साथ बल्लभगढ़ के बाईपास से सीधे सेक्टर-75 ग्रेटर से जोड़े जाने की योजना सरकार ने तैयार कर ली है। इसका जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। इसके बनने से लोगों को बल्लभगढ़ के सेक्टर- 24, सेक्टर-25, सेक्टर-55, सेक्टर-56 व सोहना से ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए किसी ट्रैफिक जाम से गुजरना नहीं पड़ेगा। परिवहन मंत्री रविवार को शहर में कई कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे।उन्होंने बल्लभगढ़ के आर्य समाज भवन में पंजाबी सेवा समिति के कार्यालय, आर्य समाज भवन के जीर्णोद्धार व तैयार भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान आर्य समाज भवन, चावला कॉलोनी में बनाए जाने वाली लाइब्रेरी एवं डिस्पेंसरी के लिए 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा आर्य समाज भवन के जीर्णोद्धार पर करीब 14 लाख रुपए का खर्च आया है। परिवहन मंत्री ने अपने पैतृक गांव सदपुरा में सामुदायिक सत्संग भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा सदपुरा ऐसा गांव है, जहां से अब तक 3 विधायक बन चुके हैं। इसलिए यह गांव उनके लिए बहुत ही सम्माननीय है। परिवहन मंत्री ने कहा सत्संग भवन 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 11:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */