Hindi NewsLocalHaryanaRohtakRohtak Murder Case: Accused Still Absconding, Family Fears Threat | Haryana Newsरोहतक मर्डर केस, परिजनों को जान का खतरा: 8 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, एसपी से मुलाकात करेंगे परिजनरोहतक 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकरोहतक के गांव चिड़ी निवासी कृष्ण का फाइल फोटो।रोहतक के गांव चिड़ी निवासी व्यक्ति की गांव बहुअकबरपुर निवासी युवकों ने लाठी- डंडों से हमला कर हत्या करने के मामले में अभी तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। मृतक के परिजनों ने जान का खतरा बताया है और इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए SP से मिलने का निर्णय लिया है।बता दें कि, गांव चिड़ी निवासी 48 मृतक कृष्ण 12 मार्च को अपने खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव बहुअकबरपुर निवासी 4 आरोपी गाड़ी में आए और कृष्ण के ऊपर सीधे फायर कर दिया। फायरिंग में कृष्ण बच गया तो आरोपियों ने लाठी- डंडों से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।आरोपियों ने कृष्ण को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। कृष्ण को घायल अवस्था में परिजन पहले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से कृष्ण को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान 16 मार्च को कृष्ण ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन को 3 दिन का समय देते हुए शव का अंतिम संस्कार किया था।मृतक कृष्ण के परिजन घटना के बारे में बताते हुए।रेलवे पुलिस में कार्यरत मुख्य आरोपी मंजीतमृतक के परिजनों ने बताया कि गांव बहुअकबरपुर निवासी मुख्य आरोपी मंजीत रेलवे पुलिस में कार्यरत है। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं, लेकिन वारदात के बाद से मंजीत घर से गायब है। वहीं, अन्य तीन आरोपी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस चारों आरोपियों में से अभी तक एक को भी नहीं पकड़ पाई।इन लोगों पर हत्या करने का आरोपपुलिस को दी गई शिकायत में मृतक कृष्ण के परिजनों ने 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इनमें गांव बहुअकबरपुर निवासी मंजीत, मोहित, अन्नू व चंदू शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं किया गया।पुलिस आरोपियों की तलाश में दे रही दबिशलाखनमाजरा थाना पुलिस ने बताया कि गांव चिड़ी निवासी व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीम बना रखी है, जो संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।.
Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 14:02 UTC