Russia-Ukraine war: शांति वार्ता से पहले रूसी ड्रोन ने यूक्रेनी ऊर्जा कंपनी की बस को बनाया निशाना, 15 कर्मचारियों की मौत - News Summed Up

Russia-Ukraine war: शांति वार्ता से पहले रूसी ड्रोन ने यूक्रेनी ऊर्जा कंपनी की बस को बनाया निशाना, 15 कर्मचारियों की मौत


इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन जहां शांति वार्ता की और बढ़ रहे हैं वहीं एक और बड़ी घटना सामने आई है। यूक्रेन में खनिकों को लेकर जा रही एक बस पर रूसी ड्रोन से हमला किया गया है, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए, जबकि 7 लोग घायल हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार यह हमला देश के दक्षिण-पूर्वी निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में किया गया। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख अलेक्जेंडर गांझा ने टेलीग्राम पर बताया कि दुश्मन के ड्रोन ने एक ऊर्जा कंपनी की शटल बस को निशाना बनाया, जब कर्मचारी अपनी शिफ्ट खत्म कर रहे थे। यूक्रेन की इमरजेंसी सेवा ने एक्स पर एक बयान में बताया कि हमले के बाद आग लग गई।मीडिया रिपोटर्स की माने तो इमरजेंसी सर्विस ने पोस्ट में कहा, एक रूसी ड्रोन ने पावलोहराड जिले में एक कंपनी की सर्विस बस पर हमला किया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि 12 लोग मारे गए। सात अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें आगे कहा गया कि रूसी हमले में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।pc- navbharattimes.indiatimes.com


Source: Navbharat Times February 02, 2026 07:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */