Hindi NewsLocalBiharCriminals Shoot SBI CSP Employee In Saharsa; Injured Admitted In Hospital; Bihar Crime Latest NewsSBI के CSP संचालक को मारी गोली: सहरसा के पतरघट में लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, 2.50 लाख लेकर फरारसहरसा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में घायल संचालक कर्मी।सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के SBI के CSP संचालक रविनन्दन यादव उर्फ पप्पू को बदमाशों ने रुपए लूटने के दौरान गोली मार दी। इसमें CSP संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सहरसा के गांधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद अपराधी 2.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।CSP संचालक आल्टो गाड़ी से धबौली स्थिति बैंक से रुपए निकाल कर पतरघट स्थित केंद्र लौट रहे थे। उसी समय बिशनपुर से आगे कमलजड़ी गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार की नोक पर रोक कर संचालक को गोली मारकर बैग लेकर फरार हो गये। एक गोली संचालक के गाल के नीचे लगी है।स्थिति गंभीरघायल के परिजन बताते हैं कि सुबह बैंक से रुपया निकालने गए थे, जहां अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी को इलाज के लिये नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद के बड़ी संख्या में पुलिस अपराधियों की तलाश तेज कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 03:22 UTC