SBI दे रहा ये खास लोन, सिर्फ 45 मिनट में मिलेंगे पांच लाख रुपये, 6 महीने नहीं देनी होगी EMI - News Summed Up

SBI दे रहा ये खास लोन, सिर्फ 45 मिनट में मिलेंगे पांच लाख रुपये, 6 महीने नहीं देनी होगी EMI


SBI दे रहा ये खास लोन, सिर्फ 45 मिनट में मिलेंगे पांच लाख रुपये, 6 महीने नहीं देनी होगी EMIनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ रही है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आम लोगों के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है। SBI इमरजेंसी पर्सनल लोन का स्पेशल ऑफर दे रहा है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक का लोन कम ब्याज दर पर मिल रहा है। इस ऑफर की एक खास बात यह है कि ग्राहक को पहले 6 महीने के लिए कोई EMI नहीं भरना होगी।SBI के मुताबिक, लोन के लिए ग्राहक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। बैंक का कहना है कि यह लोन महज 45 मिनट में सेंक्शन किया जा रहा है। लोन पर सालाना 10.5 फीसद की दर से ब्याज देना होगा। यह ब्याज दर अन्य पर्सनल लोन पर लगने वाले ब्याज दर से कम है।बैंक ने बताया है कि पर्सनल लोन के लिए 2 लाख रुपए तक राशि मिल सकती है। पेंशन लोन के तौर पर 2.5 लाख रुपए और सर्विस क्लास के तौर पर 5 लाख रुपए तक लोन मिल सकता है।कैसे करें आवेदनSBI की आधिकारिक वेबसाइट्स onlinesbi.com और sbi.co.in के मुताबिक, ग्राहक YONO ऐप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन में योनो एसबीआई ऐप डाउनलोड करें। फिर प्री-अप्रूव्ड लोन पर क्लिक करें। लोन की अवधि और राशि को चुनें। बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजेगा। अब ओटीपी दर्ज करें। ओटीपी डालने के बाद आपके बचत खाते में लोन की राशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।लोन लेने से पहले करें ये कामलोन का आवेदन करने से पहले आपको 567676 पर एक SMS भेजना होगा। SMS का फॉर्मेट (Space) . है। बैंक आपके SMS का जवाब देगा। जिसके जरिये आपको पता चलेगा कि आपको कितना लोन मिल सकता है।Posted By: Niteshडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran May 07, 2020 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */