SC के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी शुरू, डॉक्टर्स की टीम गाजियाबाद से ले जाएगी AIIMS - News Summed Up

SC के निर्देश के बाद हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की तैयारी शुरू, डॉक्टर्स की टीम गाजियाबाद से ले जाएगी AIIMS


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गाजियाबाद के हरीश राणा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार डॉक्टर की टीम आज शाम उन्हें उनके घर से अपनी निगरानी में लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कर सकती है।हालांकि एम्स प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी देने से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट के अवलोकन में है, इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।एक्सीडेंट से पहले की हरीश की तस्वीर।अदालत ने एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सुनाया है फैसलाइससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एम्स के विशेषज्ञों के सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड ने जांच कर अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपी थी, जिसमें हरीश राणा को स्थायी वेजिटेटिव स्टेट (कोमा) में बताया गया और उनकी स्थिति में सुधार की संभावना अत्यंत कम बताई गई थी।


Source: Dainik Jagran March 11, 2026 12:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */