SIR पर सुप्रीम फाइट... 'वकील' ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में खुद रहेंगी मौजूद - News Summed Up

SIR पर सुप्रीम फाइट... 'वकील' ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में खुद रहेंगी मौजूद


सुप्रीम कोर्ट आज पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा. एलएलबी की डिग्री धारक ममता बनर्जी इस अहम सुनवाई के दौरान खुद कोर्ट में मौजूद रह सकती हैं. ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी खिलाफ 28 जनवरी को याचिका दायर की थी. यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की SIR विरोधी मुहिम ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी‘ कैंपेन को पीछे छोड़ा? ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आरोप है कि चुनाव आयोग की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (तार्किक विसंगतियां) सूची के कारण राज्य के लगभग 1.25 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने का खतरा है.


Source: NDTV February 04, 2026 01:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */