जहां दो महीने पहले भर्ती एक मरीज ने हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान टोंक जिले के रहने वाले हंसराज जाट नामक युवक के रुप में हुई जो किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती थे. हॉस्पिटल की छठी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांगमामले की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया. हंसराज के दो बच्चे हैं - उनकी 7 साल की बेटी खुशबू, जो क्लास 2 में पढ़ती है, और उनका 3 साल का बेटा जितेश. साथ ही, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखवा दिया गया है.
Source: NDTV January 08, 2026 12:23 UTC