Hindi NewsLocalRajasthanInnovation Of Pali Superintendent Of PoliceSP का संडे स्पेशल टॉस्क:: तीन घंटे थानों की सफाई करेंगे पुलिसकर्मी, राइफल से लेकर फाइलों पर जमा धूल होगी साफपाली। 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकथाना परिसर में सफाई करते पुलिसकर्मी।संडे को थाने में हेड कांस्टेबल राइफल साफ कर रहे हैं तो कांस्टेबल झाडू लगाते तो एसएचओ फाइलों पर जमी धूंल साफ करते नजर आए। यह नजारा अब पाली जिले के 28 थानों में हर संडे को दिखेगा। रविवार को तीन घंटे थानों की सफाई के लिए पुलिसकर्मी समय निकालेंगे और उसे साफ-सुथरा रखेंगे।दरअसल, पुलिस में वर्क कल्चर चलता हैं। काम की बात हो तो थानाप्रभारी से लेकर कांस्टेबल सभी को अपना योगदान देना पड़ता हैं। इसी कल्चर के चलते पाली एसपी कालूराम रावत ने एक ओर नवाचार किया है। संडे को सरकारी काम काज कम होने के चलते उन्होंने जिले के सभी 28 थानाप्रभारियों को संडे को तीन घंटे अपने थाने में साफ-सफाई कार्य करने एवं पेंडिंग फाइलों पर जमी धूंल को साफ कर उन्हें व्यवस्थित करने आदि कार्य के निर्देश दिए। इसी के तहत इस संडे को जिले के सभी थानाप्रभारी अपने स्टॉफ के साथ थानों में साफ-सफाई में जुटे नजर आए।SP रावत ने बताया कि रविवार को अन्य सरकारी कार्यालयों में अवकाश के चलते न्यायालय संबंधित कार्य, चालानी गार्ड सहित कार्य नहीं होते। इसलिए वर्क कल्चर डवलप करने के उद्देश्य से सभी थानाप्रभारियों को यह टास्क दिया। इस बार भी संडे को थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने साफ-सफाई की। अब यह टॉस्ट हर संडे करना होगा।पहाड़ी पर ट्रेकिंग करते पुलिसकर्मी।साईकिल से लेकर पहाड़ों पर चढ़ाई तक करवा चुके हैं एसपीपुलिसकर्मी खुद को फिट रख सके इसलिए एसपी रावत ने लॉकडाउन के दौरान नवाचार करते हुए कई बार जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसके साथ ही पहाड़ों पर ट्रेकिंग का आयोजन भी किया। जिससे की पुलिसकर्मियों का व्यायाम हो सके और उन्हें खुद को फीट रहने में मदद मिले।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 11:37 UTC