पंचांग के अनुसार आज सकट चौथ या फिर कहें तिलकुट चौथ का व्रत रखा जाएगा. कैसे करें सकट चौथ की पूजासकट चौथ व्रत वाले दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद सफेद तिल तथा गुड़ का तिल कुट्टा बनाएं. इसके बाद हाथ में थोड़ा सा तिलकुट्टा लेकर सकट चौथ व्रत की कथा को सुनें. मान्यता है कि कभी पशु बलि की परंपरा से हटकर इस तरह की परंपरा शुरू की गई होगी. सकट चौथ व्रत की दूसरी कथासकट चौथ व्रत की दूसरी कथा एक कुम्हार से जुड़ी हुई है जो मिट्टी के बर्तन बनाकर आजीविका चलाया करता था.
Source: NDTV January 06, 2026 07:50 UTC