Salman Khan के फैंस से ट्विटर पर भिड़े सिंगर-म्यूज़िशियन अमाल मलिक, जानिए क्यों हुआ ऐसानई दिल्ली, जेएनएन। ट्विटर एक ऐसी दुनिया है, जहां कौन किस बात पर ट्रोल हो जाए या ट्रेंड हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। बॉलीवुड सिंगर और म्यूज़िशियन अमाल मलिक के साथ सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ। अमाल का नाम अचानक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। खोजबीन की तो पता चला कि वो सलमान ख़ान के फैंस की मेहरबानी की वजह से ट्रेंड में हैं, जो उनकी ट्रोलिंग कर रहे हैं। इस ट्रोलिंग की वजह तो और भी हैरान करने वाली है।दरअसल, अमाल ने किसी इंटरव्यू में कहा था कि शाह रुख़ ख़ान उनके पसंदीदा एक्टर हैं। बस फिर क्या था, सलमान की फैन आर्मी अमाल के पीछे पड़ गयी और उनकी ट्रोलिंग होने लगी। मगर, अमाल ने इससे परेशान होने की बजाय, सिचुएशन को अपने हक़ में कर लिया।अमाल ने ट्वीट किया- आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाह रुख़ ख़ा को पसंदी एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ़ पागल हो गये। मैं सलमान ख़ान की इज़्ज़ करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके फैंस की बदतमीज़ी की बर्दाश्त करूंगा।अक अन्य ट्वीट में अमाल ने लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि भाईटार्ड्स मेरे ट्वीट को रिपोर्ट कर रहे हैं और अपने डिलीट कर रहे हैं। उम्मीद है, लोग इससे कुछ समझ पाएंगे कि आप लोगों को उनकी पसंद बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। आपकी अपनी है, मेरी अपनी है। कितने बार लिखना पड़ेगा। पता नहीं। लगता है, यह लोग थकते नहीं इंसल्ट होके भी।Aaj duniya ko dikh gaya what is the aukaad of these uneducated #Bhaitards 🤣 It all started with me saying #Srk is my fav actor, and these idiots went crazy. I respect #SalmanKhan for the launch he gave me, but that doesn’t mean I will take shit from his fans or any one ✌🏻💯 pic.twitter.com/MSWs1h9uTM — Amaal Mallik (@AmaalMallik) August 24, 2020Nice to see the #Bhaitards reporting my tweets and deleting theirs 🤣 Hope people make sense out of this, that you can’t force people to change their choices, you have yours I have mine 🙌🏻✌🏻 Kitne Baar Likhna Padega Pata Nahi, Lagta Hain Yeh Log Thakte nahi insult hoke bhi 😱 — Amaal Mallik (@AmaalMallik) August 24, 2020बता दें कि अमाल मलिक अन्नू मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे हैं। अमाल ने अपना म्यूज़िकल करियर सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो से शुरू किया था, जिसमें उनका एक गाना था। हाल ही में अमाल का ज़रा ठहरो सिंगल रिलीज़ हुआ है।Posted By: Manoj Vashisthडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 24, 2020 15:00 UTC