Salman Khan ने पूरा किया अपना वादा, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर - News Summed Up

Salman Khan ने पूरा किया अपना वादा, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर


Salman Khan ने पूरा किया अपना वादा, बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे हैं 70 घरनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के वक्त भी सलमान खान ने नकद पैसे देने के साथ ही लोगों को खाने का सामान भी बांटा था। इसके अलावा भी सलमान लगातार लोगों की मदद करते रहते हैं। इससे पहले, सलमान खान ने फरवरी में महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था और अब सलमान खान ने यह वादा पूरा कर दिया है।दरअसल, फरवरी में सलमान खान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। उस दौरान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित खिद्रापुर गांव को गोद लेकर ईमानदार और नेक कार्य करने के लिए ELAN ग्रुप को बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'खिद्रापूर ता. शिरोळ येथील महापुरात पडझड झालेल्या घरांची पुर्नबांधणी करण्यासाठी एलान फाऊंडेशन (दिल्ली) व अभिनेते सलमान खान यांनी जबाबदारी घेतलेल्या ७० घरांच्या पायाभरणीचा शुभारंभ पार पडला. pic.twitter.com/clDOWvp3xE — Rajendra Patil Yadravkar (@yadravkar) August 25, 2020सलमान खान की पहल के बाद अब इस गांव में लोगों के घर बनने का काम शुरू हो गया है। हाल ही में महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया था कि 70 प्रभावित घरों का काम शुरू हो गया है। साथ ही उन्होंने इस ट्वीट में सलमान खान का भी जिक्र किया है। उन्होंने इस दौरान की भूमि पूजन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।बताया जा रहा है कि इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने 95 हजार रुपये दिए हैं, बाकी खर्च सलमान खान और एलान फाउंडेशन की ओर से उठाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान और फाउंडेशन की ओर से 250 स्क्वायर फीट के घर बनाकर दिए जाएंगे।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 29, 2020 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */