Sarkari Naukri 2020: मेट्रो में अनेक पदों पर नौकरियां, सैलरी 1.51 लाख तक - News Summed Up

Sarkari Naukri 2020: मेट्रो में अनेक पदों पर नौकरियां, सैलरी 1.51 लाख तक


MMRDA Recruitment 2020: लॉकडाउन के दौरान भी कई सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक है मुंबई मेट्रो भर्ती। मुंबई मेट्रो में सैकड़ों अलग-अलग पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं। इन नौकरियों के लिए साधारण ग्रेजुएट से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की प्रक्रिया बीते कई दिनों से जारी है। अब इन पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका बचा है। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर सैलरी भी बेहतरीन मिलेगी।आवेदन कैसे करना है, कब तक करना है, क्या योग्यताएं मांगी गई हैं.. ये सभी जानकारियां आपको यहां दी जा रही हैं। साथ ही इस नौकरी के संबंध में जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन, ऑफिशियल वेबसाइट और एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक्स भी आगे दिए जा रहे हैं।पदों की जानकारी मुंबई मेट्रो में जिन पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं, उनके नाम और पदों की संख्या की जानकारी यहां दी जा रही है - स्टेशन मैनेजर - 6 पदचीफ ट्रैफिक कंट्रोलर - 4 पदसीनियर सेक्शन इंजीनियर - 25 पदसेक्शन इंजीनियर - 113 पदसीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल) - 4 पदसेक्शन इंजीनियर (सिविल) - 8 पदसीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) - 2 पदसेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) - 5 पदसीनियर सेक्शन इंजीनियर (एस एंड टी) - 18 पदसेक्शन इंजीनियर (एस एंड टी) - 29 पदसुपरवाइजर (कस्टमर रिलेशन) - 1 पद कुल पदों की संख्या - 215कितनी होगी सैलरी MMRDA द्वारा मुंबई मेट्रो में जिन पदों पर भर्तियां की जाने वाली हैं, उन पर सैलरी भी बेहतरीन दी जाएगी। ग्रेड पे 4400 और 4800 के अनुसार अलग-अलग पदों पर सैलरी मिलेगी। किस पर पर कितनी सैलरी होगी, यहां जानें - स्टेशन मैनेजर - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकचीफ ट्रैफिक कंट्रोलर - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकसीनियर सेक्शन इंजीनियर - 47,600 से 1,51,100 रुपये तकसेक्शन इंजीनियर - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकसीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल) - 47,600 से 1,51,100 रुपये तकसेक्शन इंजीनियर (सिविल) - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकसीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) - 47,600 से 1,51,100 रुपये तकसेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकसीनियर सेक्शन इंजीनियर (एस एंड टी) - 47,600 से 1,51,100 रुपये तकसेक्शन इंजीनियर (एस एंड टी) - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकसुपरवाइजर (कस्टमर रिलेशन) - 41,800 से 1,32,300 रुपये तकक्या चाहिए योग्यता अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामान्य ग्रेजुएशन किया है, तो भी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन समेत अन्य किसी ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा लेने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कई पद हैं। अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित है। अधिकतम उम्र 40 साल से लेकर 46 साल तक हो सकती है। आरक्षण के नियमों के अनुसार छूट का लाभ भी मिलेगा। आयु की गणना 1 मार्च 2020 तक की जाएगी।


Source: Navbharat Times April 16, 2020 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */