Sarkari Naukri February 2026: 40000+ नौकरियां, न छोड़ें मौका, फरवरी में बंद हो जाएगी इन 10 भर्तियों की एप्लीकेशन विंडो - News Summed Up

Sarkari Naukri February 2026: 40000+ नौकरियां, न छोड़ें मौका, फरवरी में बंद हो जाएगी इन 10 भर्तियों की एप्लीकेशन विंडो


बीएड करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश में टीचर की वैकेंसी निकली है। यहां इंग्लिश और मैथ दोनों सब्जेक्ट को मिलाकर 624 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमए के साथ बीएड की डिग्री है, वो इसमें फॉर्म भर सकते हैं। लास्ट डेट 21 फरवरी 2026 है। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। (Pexels)हरियाणा में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करने वालों के लिए भी बढ़िया खबर है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप सी मेन्स एग्जाम 2026 सीईटी फेज-2 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ग्रुप C के पद और 03/2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा में ग्रुप सी पदों पर कुल 3112 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये भर्तियां राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में की जाएंगी। जिसके लिए अभ्यर्थी आखिरी तारीख 15 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।(Pexels)राजस्थान के वन विभाग में वनपाल के 259 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 6 जनवरी से ही ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास की है, वो इस भर्ती में आखिरी तारीख 4 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। पुरुष कैंडिडेट्स की लंबाई 163 सेमी और सीना 84 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल शामिल है।(Pexels)​ रिजर्व बैंक में 10वीं पास को नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके जरिए कानपुर-लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद समेत देशभर के 14 ऑफिसो में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थी आखिरी तारीख 04 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। महीने की सैलरी करीब ₹46029 तक मिलेगी। (Pexels)​ भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए जीडीएस भर्ती भी इस महीने शुरू हो गई है। 20 हजार से ज्यादा पदों पर ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) की रिक्तियां निकल गई हैं। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 14 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में सेलेक्शन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। (Pexels)जो कैंडिडेट्स बैंक में जॉब पाना चाहते हैं, वो एसबीआई की नई भर्ती में भी अप्लाई कर सकते हैं। यहां सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2273 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें ग्रेजुएट, मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए जैसी योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। एज लिमिट पोस्ट वाइज 21 से 30 साल तय की गई है। इस भर्ती के लिए एसबीआई अंतिम तिथि 18 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। (Pexels)मध्य प्रदेश के राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank) में 2076 पद कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए बैंक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर लास्ट डेट 5 फरवरी 2026 तक आवेदन ले रहा है। जो अभ्यर्थी योग्य हैं, वो फॉर्म भर सकते हैं। (Pexels)​ बैंक ऑफ बड़ौ दा (BOB) में आईटी प्रोफेशनल की वैकेंसी निकली है। सीनियर मैनेजर, मैनेजर, ऑफिसर डेवलपर, सीनियर मैनेजर (AI), ऑफिसर (API), ऑफिसर नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, ऑफिसर सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर , सीनियर मैनेजर डाटाबेस, मैनेजर डाटाबेस, ऑफिसर डाटा इंजीनियर, मैनेजर डेवलपर आदि पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। कुल 418 पद हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास आईटी फील्ड की नॉलेज और अनुभव है वो इसमें 19 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। (Pexels)राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने कनिष्ठ सहायक और लिपिक ग्रेड-II के 10644 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आयोग एप्लीकेशन की विंडो 13 फरवरी 2026 तक चालू रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स OTR प्रोसेस पूरा करके फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-05 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। (Pexels)​ भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (SSC)-जनवरी 2027 (ST27) की एंट्री निकली है। जिसके जरिए नौसेना में एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सब्मरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस समेत कुल 10 ब्रांचों में ऑफिसर लेवल के कुल 260 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती में 24 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। (Pexels)


Source: Navbharat Times February 02, 2026 04:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */