Satna News: नागौद कस्बे में घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरी करने का प्रयास - News Summed Up

Satna News: नागौद कस्बे में घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरी करने का प्रयास


डिजिटल डेस्क,सतना। नागौद कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चोरी करने का प्रयास किया और नाकाम रहने पर तोडफ़ोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र पांडेय पुत्र स्वर्गीय गिरजा प्रसाद पांडेय निवासी वार्ड क्रमांक-9-इंद्रानगर, ने हमेशा की तरह सोमवार की रात को बोलेरो क्रमांक एमपी 50 सी 1224 को घर के बाहर ही खड़ा कर दिया था।तकरीबन साढ़े 11 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने कार का लॉक खोलकर चोरी करने का प्रयास किया, मगर नाकाम रहे तो गेट का शीशा तोड़ने लगे, तभी आहट होने से वीरेन्द्र की नींद खुल गई, जिस पर वह आवाज लगाते हुए घर के बाहर निकले।तब घबराकर बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर चंपत हो गए, जिसके बाद वाहन मालिक ने रात में ही पुलिस को सूचित किया और फिर मंगलवार सुबह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 21:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */