Satna News: बस रोककर कंडक्टर से रंगदारी मांगने का आरोपी बंदी - News Summed Up

Satna News: बस रोककर कंडक्टर से रंगदारी मांगने का आरोपी बंदी


Satna News: सवारी लेकर जा रही बस को रोककर कंडक्टर से रंगदारी मांगने के आरोपी को मैहर जिले की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि रामलाल पुत्र दुखिया प्रजापति, निवासी विजयराघवगढ़, जिला कटनी, मंगलवार को सवारियों से भरी बस लेकर अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहा था।तभी सोनवारी-डेल्हा मोड़ पर आरोपी शिवम उर्फ मुनचुन पुत्र जगपति सिंह गोंड़ 25 वर्ष, निवासी सगमनिया, ने गाड़ी रुकवाकर कंडक्टर से रंगदारी मांगी और इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।आरोपी की हरकत के चलते एक घंटे तक बस आगे नहीं बढ़ पाई, जिससे यात्री खासे परेशान रहे। किसी तरह लोगों के बीच-बचाव के बाद बस आगे बढ़ी, जिसके बाद कंडक्टर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।लिहाजा बीएनएस की धारा 296, 115(2), 119(1) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई, जिसे बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 13:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */