डिजिटल डेस्क,सतना। मझगवां थाना अंतर्गत मिचकुरिन घाटी में दो बाइकों की भिड़ंत में पीडब्ल्यूआई समेत 2 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि पीडब्ल्यूआई पद पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार मिश्रा 30 वर्ष, निवासी वाराणसी (यूपी) और ट्रैकमैन मनीष कुमार चौरसिया, की तैनाती टिकरिया रेलवे स्टेशन पर है।दोनों लोग रेलवे के काम से बुधवार सुबह मझगवां आए थे, लेकिन शाम करीब 4 बजे बाइक से वापस जाते समय मिचकुरिन घाटी में सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में योगेश और मनीष को गंभीर चोट आने पर मझगवां अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सतना रेफर किया तो सहयोगी रेलकर्मी उन्हें बिरला हॉस्पिटल ले गए।
Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 20:38 UTC