Seoni News: बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को कार ने मारी टक्कर - News Summed Up

Seoni News: बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को कार ने मारी टक्कर


डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले के लखनादौन और धनौरा क्षेत्र में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में सात लोग घायल हो गए। पहली घटना धनौरा थाना के कहानी तिराहा के पास हुई। यहां पर सड़क किनारे खड़े तीन लोग कार की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जबलपुर के कंचनपुर क्षेत्र निवासी पवन पटेल, रघुलाल चौधरी, ऋषि लोधी और एक अन्य युवक रिछारिया बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आए थे।जब वे कहानी रोड पर तिराहा के पास बस का इंतजार कर रहे थे तभी धनौरा की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 0462 ने पवन, रघुलाल और ऋषि को टक्कर मार दी। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, 4 घायललखनादौन थाना अंतर्गत अंडिया गांव के पास ट्रक ने दो बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लखनादौन से अंडिया की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 22 बी 9748 ने सामने आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में कृष्णकुमार इनवाती, राजवती परते, राकेश परते और कलाबाई परते घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल लखनादौन भिजवाया गया।सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को जबलपुर रेफर किया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 04, 2026 14:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */