यूपी में झज्जर के रिटायर्ड डॉक्टर की मौत:घायल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज।हरिद्वार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे बहादुरगढ़ के कार्यकर्ता सोमवार शाम करीब 4 बजे शामली के पास एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी. हादसे में सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओमवीर राठी की मौके पर ही मौत हो गई। वे नागरिक अस्पताल से सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक ओमवीर राठी।घायल भाजपा नेता का इलाज जारीवहीं, हादसे में घायल हुए भाजपा नेता ऋषि भारद्वाज को गंभीर अवस्था में शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधी डिवाइडर से टकरा गई।कौन थे डॉ. ओमवीर राठीबहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओमवीर राठी नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद से सेवानिवृत्त थे। अपने सरल स्वभाव और सेवाभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित माने जाते थे। उनके निधन से सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 16:43 UTC