Share Market: सेंसेक्स 229 अंक टूटा, निफ्टी 11 हजार से नीचे, टाटा में 30% तक की गिरावट, - News Summed Up

Share Market: सेंसेक्स 229 अंक टूटा, निफ्टी 11 हजार से नीचे, टाटा में 30% तक की गिरावट,


नई दिल्ली। तीसरी तिमाही में नुकसान के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में छाई बिकवाली के चलते शेयर बाजार में गिरावट जारी हैं। 10.57 बजे सेंसेक्स 222 अंकों की गिरावट के साथ 36748 अंकों पर और निफ्टी 69 अंकों की गिरावट के साथ 10,999 अंकों पर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स को तीसरी तिमाही में 29961 करोड़ का नुकसान होने का बाद शुक्रवार इसके शेयरों में 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह 18.73 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में लिवाली का माहौल बना हुआ है। रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस निप्पोन के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।भारतीय शेयर बाजारों में एक दिन पहले की बिकवाली का असर अगले दिन भी दिखा और बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को 191 अंकों की गिरावट के साथ 36,779 अंकों पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48 अंकों की गिरावट के साथ 11,020 अंकों पर खुला। 9.37 बजे सेंसेक्स 139 अंकों की गिरावट के साथ 36,831 अंकों पर और निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 11,034 अंकों पर कारोबार कर रहा है।सेक्टोरियल इंडेक्स का हालबीएसई में मिडकैप और स्मॉलकैप गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में भी मिडकैप और स्मॉलकैप गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई में पीएसयू, टेलीकॉम, एनर्जी, रियलटी पावर, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में रियलटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में 18 शेयर हरे और 32 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।इन शेयरों में रही तेजीबीएसई में रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल, रेमंड, रिलायंस निप्पोन, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और एनएसई में जी एंटरटेनमेंट, सनफार्मा, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, ग्रॉसिम में तेजी का माहौल रहा।इन शेयरों में रही गिरावटबीएसई में टाटा मोटर्स लिमिटेड डीवीआर, टाटा मोटर्स, सूजलोन, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट, क्वालिटी लिमिटेड और एनएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज एलएंडटी, पावर ग्रिड, एचडीएफसी में मंदी का माहौल रहा।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2019 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */