Share Market Open: ग्लोबल संकेतों के दम पर उछला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 62850 पर - News Summed Up

Share Market Open: ग्लोबल संकेतों के दम पर उछला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 62850 पर


नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को सकारात्मक नोट के साथ खुला। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 304.27 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 62,850.44 और निफ्टी 78.25 अंक या 0.41 प्रतिशत चढ़कर 18,606.50 अंक पर था।एनएसई पर सुबह 9:50 बजे तक 1511 शेयर बढ़त के साथ और 479 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के ऑटो, आईटी, बैंकिंग, मेटल, फार्मा, एनर्जी, इन्फ्रा और फिन सर्विस में खरीदारी बनी हुई है, जबकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों पर दबाव बना हुआ है।कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स? सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेल सीमेंट, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, एसबीआई, टीसीएस, टाटा स्टील और आईटीसी तेजी के साथ खुले हैं। वहीं, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एचयूएल के शेयर में दबाव के साथ खुले हैं।दुनिया के बाजारों का हालएशिया के ज्यादातर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, ताइवान, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।रुपये क्यों फिसला? डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 82.53 पर है। अमेरिका मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमत बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव देखा गया है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.47 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 82.53 तक गिर गया। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाले डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत बढ़कर 104.10 पर पहुंच गया है।


Source: Dainik Jagran June 05, 2023 20:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */