Since morning the temperature is at forty, the sun is spewing fire, there is silence on the streets - News Summed Up

Since morning the temperature is at forty, the sun is spewing fire, there is silence on the streets


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarSince Morning The Temperature Is At Forty, The Sun Is Spewing Fire, There Is Silence On The Streetsआसमान से बरस रही आग: सुबह से तापमान चालीस पर, सूरज उगल रहा आग, सड़कों पर पसरा सन्नाटाश्रीगंगानगर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर में साफ आसमान और खिली धूप।कहते हैं आषाढ आते ही वर्षा की उम्मीद शुरू हो जाती है, लेकिन श्रीगंगानगर में ऐसा नहीं है। यहां आषाढ आने के बाद भी बादलों की उम्मीद कम ही नजर आती है। हो भी ऐसा ही रहा है। यहां सूरज आंखें दिखा रहा है। दिन उगने के साथ ही तापमान बढ़ने लगता है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तो दिन और रात के तापमान में महज 4.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह साढ़े ग्यारह बजे तापमान चालीसदिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तीखे होते चले गए और सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर तक गर्मी से हाल बेहाल था। सड़कों पर लोगों की अवाजाही बेहद कम हो गई वहीं बाजार में ग्राहकों का भी संकट नजर आया।गर्मी बढ़ने के आसारइस बीच इलाके में गर्मी अभी बढ़ने के आसार है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था वहीं मंगलवार को सुबह से ही तापमान बढ़ता चला गया। सुबह साढ़े ग्यारह बजे ही तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में इसके और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।सड़कों पर सन्नाटागर्मी के चलते दोपहर में इलाके में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मुख्य बाजार में भी गर्मी के कारण ग्राहक कम होते हैं वहीं सेंट्रल मार्केट, दुर्गा मंदिर मार्केट, सुखाड़िया मार्ग, चहल चौक आदि पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम रही।


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */