Sitapur : दैनिक भास्कर की खबर का असर, अवैध खनन पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, डंपरों के पहिए थमे - News Summed Up

Sitapur : दैनिक भास्कर की खबर का असर, अवैध खनन पर जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन, डंपरों के पहिए थमे


खबर छपते ही रामनगर कटकरी पहुंची खान अधिकारी और एआरटीओ, ओवरलोडिंग और क्षतिग्रस्त सड़कों का लिया जायजाकिसानों की फसल कटने तक खनन पर लगा ‘ब्रेक’, ब्रिक फील्ड मालिकों को मार्ग दुरुस्त करने का अल्टीमेटमSitapur : अवैध खनन और ओवरलोड डंपरों की मनमानी के खिलाफ दैनिक भास्कर में छपी खबर ने सोए हुए प्रशासन को जगा दिया है। खबर का बड़ा असर उस वक्त देखने को मिला जब जिला खान अधिकारी शालिनी, एआरटीओ प्रवर्तन और राजस्व लेखपाल अवनीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ ग्राम पंचायत रामनगर कटकरी के लोधौरा स्थित जनता ब्रिक फील्ड और जगदीश एंड संस ब्रिक फील्ड पर जा धमके। अधिकारियों ने न केवल मौके का भौतिक सत्यापन किया, बल्कि ग्रामीणों की शिकायत पर खनन किए गए खेतों की पैमाइश भी की, जहां बड़े पैमाने पर नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। वहीं खनन कर रहे भट्ठा मालिकों द्वारा वहां पर स्थित एक चकमार्ग का कुछ अंश खनन कर लिया गया जिसकी शिकायत मौके पर ग्रामीणों ने छेत्रीय लेखपाल व खान अधिकारी से की। इस मौके पर खान अधिकारी ने इसी के साथ मौके पर पहुंचे एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी के द्वारा एक डंपर भी मौके पर सीज किया गया।पूर्व में प्रकाशित खबरगौरतलब है कि पूर्व में ग्रामीणों ने इन ब्रिक फील्ड्स द्वारा किए जा रहे अवैध और मनमाने खनन की शिकायत की थी, जिसे दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। जांच के दौरान पाया गया कि डंपरों द्वारा ओवरलोड मिट्टी ढोने के कारण गांव के मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। खान अधिकारी शालिनी ने शिकायतकर्ता राकेश सिंह चौहान और ग्रामीणों के सामने ही ब्रिक फील्ड संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि जब तक किसानों की फसल पूरी तरह कट नहीं जाती और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों के शपथ पूर्वक बयान भी दर्ज किए। खान अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा सड़कों की मरम्मत अपनी जिम्मेदारी पर कराई जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख और दैनिक भास्कर की पैनी नजर के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें धूल और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। इस दौरान राजस्व टीम और एआरटीओ प्रवर्तन ने परिवहन नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी चेतावनी दी।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 16:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */