Sitapur : रामपुर मथुरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव - News Summed Up

Sitapur : रामपुर मथुरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


नशे की लत या कोई अनसुलझी कहानी? रिश्तेदारी जाने के नाम पर निकला था घर सेपरिजनों ने किसी पर नहीं जताया शक, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारRampur Mathura, Sitapur : थाना क्षेत्र के गुलालपुरवा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर निकले, तो उनकी नजर पेड़ पर गमछे के सहारे झूल रहे 28 वर्षीय रामकांत यादव के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और इस हृदयविदारक घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर छानबीन शुरू की।परिजनों के मुताबिक, रामकांत मंगलवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी किसी रिश्तेदारी में जा रहा है, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत की खबर घर पहुंची। मृतक के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। हालांकि, इस मामले में परिवार की ओर से किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप या संदेह नहीं जताया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 22:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */